घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में बंद रहा ओपीडी, लौटे मरीज

Updated at : 03 Jan 2018 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में बंद रहा ओपीडी, लौटे मरीज

आइएमए के आह्वान पर 12 घंटे हड़ताल पर रहे चिकित्सक घाटशिला : आइएमए के आह्वान पर मंगलवार को चिकित्सकों ने काला दिवस मनाया. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे. चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ किसी तरह का कार्य नहीं किया. अस्पताल का ओपीडी बंद रहने के कारण ओपीडी के बाहर मरीज […]

विज्ञापन

आइएमए के आह्वान पर 12 घंटे हड़ताल पर रहे चिकित्सक

घाटशिला : आइएमए के आह्वान पर मंगलवार को चिकित्सकों ने काला दिवस मनाया. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे. चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ किसी तरह का कार्य नहीं किया. अस्पताल का ओपीडी बंद रहने के कारण ओपीडी के बाहर मरीज काफी देर तक खड़े रहे. कई मरीज इंतजार कर वापस लौट गये, तो कई को दवा देकर 3 जनवरी को अस्पताल आने की सलाह दी गयी. ताकि वे अपनी बीमारी का इलाज करा सकें.
मंगलवार को ओपीडी में कम पहुंचे थे मरीज : अस्पताल के सर्जन डॉ अशरफ बदर ने बताया कि आइएमए के आह्वान पर अस्पतालों में इमरजेंसी, आइसीयू और सीसीयू को छोड़ कर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे की हड़ताल पर हैं. चिकित्सकों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप है. आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अस्पताल में कोई कार्य नहीं हो रहा है. डॉ बदर ने बताया कि ऐसे भी चिकित्सकों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा का लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या मंगलवार में कम रही. पहले की तुलना में मंगलवार को अस्पताल में कम ही मरीज पहुंचे. उन्होंने बताया कि भादूडीह के तपन कुमार के पांव का इलाज इमरजेंसी में किया गया.
मुसाबनी : ओपीडी बंद रहा
मुसाबनी. सीएचसी में आइएमए के आह्वान पर ओपीडी बंद रहा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी टोपनो ने इमरजेंसी में रोगियों का इलाज किया. डॉ टोपनो के अनुसार अपनी मांगों के समर्थन में आइएमए के आह्वान पर सीएचसी का ओपडी बंद रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola