बिजली विभाग की लापरवाही से छाया ने खो दिया दायां हाथ

Updated at : 08 Nov 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से छाया ने खो दिया दायां हाथ

मुसाबनी : बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा पारुलिया की बेटी छायारानी गिरी (14) भुगत रही है. बीते 27 अक्तूबर को छाया बिजली की चपेट में आ गयी. उसका दायां हाथ व दोनों पैर झुलस गये थे. परिवार वाले उसका इलाज टीएमएच में करा रहे हैं. टीएमएच में चिकित्सा के दौरान उसका दायें हाथ काटना […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा पारुलिया की बेटी छायारानी गिरी (14) भुगत रही है. बीते 27 अक्तूबर को छाया बिजली की चपेट में आ गयी. उसका दायां हाथ व दोनों पैर झुलस गये थे. परिवार वाले उसका इलाज टीएमएच में करा रहे हैं. टीएमएच में चिकित्सा के दौरान उसका दायें हाथ काटना पड़ा.

भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र मंगलवार को टीएमएच जाकर इलाजरत छायारानी गिरी का हाल जाना. छाया के पिता सुखदेव गिरी शिशु मंदिर में शिक्षक हैं. आर्थिक परेशानी के बावजूद संगे संबंधियों से सहयोग लेकर बेटी का इलाज करा रहे हैं. सरोज महापात्र ने कहा बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर छाया को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. दस नवंबर को सीएम के चाकुलिया दौरे पर इस संबंध में सीएम को जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई करने व छाया को मुआवजा दिलाने का आग्रह करेंगे. जानकारी हो कि 27 अक्तूबर को छाया गिरी शौच करने गयी थी. उसी समय वहां गिरे हाइटेंशन बिजली प्रभावित तार की चपेट में आकर झुलस गयी थी.

खेत में गिरे हाइटेंशन तार से झुलस गयी थी छाया
परिवार वाले किसी तरह टीएमएच में करा रहे इलाज
डॉक्टरों को छाया का दायां हाथ काटना पड़ा
पेट में अन्न नहीं, सरकार दे रही चूल्हा और सिलिंडर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola