बीएसएफ जवान व ममेरे भाई की मौत चाकुलिया : पुलिया से टकरायी बाइक

Updated at : 25 Oct 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ जवान व ममेरे भाई की मौत चाकुलिया : पुलिया से टकरायी बाइक

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत चाकुलिया-बेंद मुख्य सड़क पर कांकड़ीशोल के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी जिससे उस पर सवार बीएसएफ जवान तथा उनके रिश्तेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित दीघी गांव निवासी […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत चाकुलिया-बेंद मुख्य सड़क पर कांकड़ीशोल के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी जिससे उस पर सवार बीएसएफ जवान तथा उनके रिश्तेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित दीघी गांव निवासी बीएसएफ जवान दुलाल सोरेन (27) जम्मू कश्मीर में पदस्थापित थे और 23 अक्तूबर की रात ही अवकाश पर गांव आये थे. घटना तब हुई जब वह अपने ममेरे भाई दुलाल मुर्मू (25) के साथ बाइक (जेएच 05-एपी-9951) पर सवार होकर अपने किसी मित्र से मिलने तड़ंगा जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति बहुत तेज थी. घटनास्थल पर मोड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकरायी. इससे दुलाल मुर्मू बाइक समेत पुलिया के नीचे पानी में गिर गया, जबकि दुलाल सोरेन सड़क पर रह गया.
लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो एक शव सड़क पर तथा एक शव तथा गड्ढे में पड़ा मिला.
घटना की सूचना पाकर पार्षद शतदल महतो और समीर महंती घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो भी पहुंचे और और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना ले गये. थाने से शवों को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया गया.
कांकड़ीशोल के पास हुआ हादसा, घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola