कुपोषित मां व बच्चे को प्रोटीन देने की जरूरत : चिकित्सक
Updated at : 25 Oct 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

ज्वालकांटा की सबर महिला की स्थिति जानने पहुंचे भाजपाई सांसद व विधायक के समक्ष रखी जायेगी दोनों की स्थिति घाटशिला : घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में कुपोषण के कारण इलाजरत ज्वालकांटा की सबर महिला व उसकी पांच माह की बच्ची की जानकारी लेने मंगलवार को भाजपा 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव पहुंचे. श्री […]
विज्ञापन
ज्वालकांटा की सबर महिला की स्थिति जानने पहुंचे भाजपाई
सांसद व विधायक के समक्ष रखी जायेगी दोनों की स्थिति
घाटशिला : घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में कुपोषण के कारण इलाजरत ज्वालकांटा की सबर महिला व उसकी पांच माह की बच्ची की जानकारी लेने मंगलवार को भाजपा 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव पहुंचे. श्री साव ने वनवासी सबर को फल उपलब्ध कराया. चिकित्सक ने बताया कि दोनों की स्थिति चिंताजनक है.
खून जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है. बेहतर इलाज की जरूरत होने पर एमजीएम रेफर किया जायेगा. श्री साव ने कहा इस मामले को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू के समक्ष रखेंगे. चिकित्सक ने कहा कि मां और बच्ची को बेहतर प्रोटीन की जरूरत है. मौके पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, सुरेश रवानी, हरिश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




