मुसाबनी में पाइपलाइन से होगी जलापूर्ति
Updated at : 24 Oct 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

जलापूर्ति योजना का डीपीआर बनाने के लिए कोलकाता से मुसाबनी पहुंची टीम रांगामाटिया, जामशोल, मेढ़िया, टेटा बादिया, बादिया, लाटिया, मोनहडेरा आदि गांवों में भी होगी जलापूर्ति मुसाबनी : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मुसाबनी टाउनशिप व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति योजना के लिए पहल शुरू कर दी […]
विज्ञापन
जलापूर्ति योजना का डीपीआर बनाने के लिए कोलकाता से मुसाबनी पहुंची टीम
रांगामाटिया, जामशोल, मेढ़िया, टेटा बादिया, बादिया, लाटिया, मोनहडेरा आदि गांवों में भी होगी जलापूर्ति
मुसाबनी : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मुसाबनी टाउनशिप व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति योजना के लिए पहल शुरू कर दी है. सोमवार को जलापूर्ति योजना का डीपीआर बनाने के लिए कोलकाता की मास इंफ्रा के अधिकारी व पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की एक टीम मुसाबनी पहुंची. टीम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिशिर सोरेन, एसडीओ महेंद्र बैठा, मास इंफ्रा के इंजीनियर आरपी चौधरी, तकनीकी इंजीनियर सोमनाथ सिंह, अभय मिश्रा शामिल थे. मौके पर मुस्को के सचिव मृत्युंजय कुामर से टाउनशिप में जलापूर्ति की जानकारी टीम ने ली.
अधिकारियों ने सुवर्णरेखा नदी के इंटेकवेल, कंपनी तालाब, न्यू कॉलोनी, बनगोड़ा में बंद पड़ी टंकी, मुसाबनी नंबर दो, मोहनडेरा में पूर्व में बनायी गयी टंकी का अवलोकन किया. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अशोक कुमार यादव से मिलकर पानी की समस्या की जानकारी ली. श्री सोरेन ने कहा कंसल्टेंसी कंपनी डीपीआर बनायेगी. इससे आने वाले दिनों में मुसाबनी टाउनशिप के अलावे रांगामाटिया, जामशोल, मेढ़िया, टेटा बादिया, बादिया, लाटिया, मोनहडेरा आदि गांवों में भी पाइपलाइन से कंपनी तालाब से जलापूर्ति होगी. सीआरपीएफ व आइआरबी कैंप को भी पानी मिलेगा.
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल आया तो आदिवासी-मूलवासी का अस्तित्व खतरे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




