गुर्रा नदी में व्रतियों ने सुरक्षित की पूजा स्थल

Updated at : 24 Oct 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
गुर्रा नदी में व्रतियों ने सुरक्षित की पूजा स्थल

नरवा : पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के प्रदूषण मुक्त गुर्रा नदी में छठ व्रतियों व भक्तों ने नदी किनारे घाटों पर साफ सफाई कर सूर्य देवता की उपासना के लिये स्थल सुरक्षित कर लिया है. छठ पूजा 24 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी. इस वर्ष अत्यधिक बारिश होने की वजह […]

विज्ञापन

नरवा : पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के प्रदूषण मुक्त गुर्रा नदी में छठ व्रतियों व भक्तों ने नदी किनारे घाटों पर साफ सफाई कर सूर्य देवता की उपासना के लिये स्थल सुरक्षित कर लिया है. छठ पूजा 24 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी. इस वर्ष अत्यधिक बारिश होने की वजह से गुर्रा नदी में जल स्तर काफी बढ़ गया है. जिसे देखते हुए सावधानी बरतनी की आवश्यकता हैैै.

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए यूसिल करती है सहयोग:
गुर्रा नदी के छोटा पुलिया के समीप घाटों पर व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिये यूसिल सहयोग करती है. माइंस मैनेजर एम माहली के दिशा निर्देश पर सोमवार को गुर्रा नदी छोटा पुलिया स्थल पर सहायक अधीक्षक सिविल एन हाजरा द्वारा मिट्टी डाल कर मरम्मत कार्य कराया गया.
नरवा पहाड़ छठ पूजा कमेटी के सचिव कपिल देव शर्मा तथा यूसिल नरवा पहाड़ विस्थापित प्रभावित कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने व्रतियों को सुविधा प्रदान करने के लिए यूसिल की सराहना की. उन्होंने बताया कि छोटा पुलिया के समीप प्रकाश की व्यवस्था, सुरक्षा कर्मी व सीआइएसएफ के जवान तैनात रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola