जुस्को ने डिमना लेक की करायी सफाई

Updated at : 24 Oct 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
जुस्को ने डिमना लेक की करायी सफाई

पटमदा : छठ पर्व को लेकर जुस्को के सफार्इ कर्मचारियों ने सोमवार को डिमना लेक की साफ- सफाई की. डिमना लेक की सफाई को लेकर जुस्को ने चार महिला व दो पुरुष कर्मचारियों को लगाया था. प्रभात खबर में जमशेदपुर के नाक माने जाने वाले डिमना लेक के चारों अौर गंदगी का अंबार फैला हुआ […]

विज्ञापन

पटमदा : छठ पर्व को लेकर जुस्को के सफार्इ कर्मचारियों ने सोमवार को डिमना लेक की साफ- सफाई की. डिमना लेक की सफाई को लेकर जुस्को ने चार महिला व दो पुरुष कर्मचारियों को लगाया था. प्रभात खबर में जमशेदपुर के नाक माने जाने वाले डिमना लेक के चारों अौर गंदगी का अंबार फैला हुआ है, खबर छपने के बाद सफाई अभियान चलाया गया. साथ ही ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काउ भी किया गया. सोमवार को भी डिमना लेक में लोगों ने खूंटा, बांस व रस्सी के सहयोग से घाट छेकने का कार्य किया. मालूम हो कि डिमना लेक में हजारों की संख्या में छठ व्रर्तियों की भीड़ उमड़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola