ई-पॉश से टॉवर गुल, कार्डधारी व डीलर परेशान

Updated at : 17 Oct 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
ई-पॉश से टॉवर गुल, कार्डधारी व डीलर परेशान

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के जन वितरण दुकानदारों ने सितंबर का अनाज लाभुकों के बीच अब तक नहीं बांटा है. डीलरों का कहना है कि पदाधिकारियों का आदेश है कि ऑनलाइन में ही कार्ड धारियों को अनाज दिया जाये. ई-पॉश मशीन में विगत तीन-चार दिनों से टॉवर नहीं रहने से अनाज नहीं बांट पा […]

विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के जन वितरण दुकानदारों ने सितंबर का अनाज लाभुकों के बीच अब तक नहीं बांटा है. डीलरों का कहना है कि पदाधिकारियों का आदेश है कि ऑनलाइन में ही कार्ड धारियों को अनाज दिया जाये. ई-पॉश मशीन में विगत तीन-चार दिनों से टॉवर नहीं रहने से अनाज नहीं बांट पा रहे हैं. डीलर टॉवर के लिए मशीन को लेकर दर-दर भटक रहे हैं.
वहीं अनाज नहीं मिलने से कार्डधारी काफी परेशान हैं. कार्डधारी दिन में तीन-चार बार अनाज के लिए दुकान का चक्कर काट रहे हैं. ज्ञात हो कि दीपावली और वांदना पर्व करीब है. अनाज का वितरण नहीं हो पाना कार्डधारियों के लिए परेशानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola