नक्सलियों के जड़ से खात्मा तक चलेगा ऑपरेशन : एडीजी

किरीबुरू : कोशिशों के पेड़ पर ही कामयाबी के फल लगते हैं. कभी पहले प्रयास में ही सफलता मिल जाती है, तो कभी अनेक प्रयास के बाद सफलता मिलती है. कोशिश निरंतर जारी रखनी चाहिए. उक्त बातें सीआरपीएफ के एडीजी कुलदीप सिंह ने कहीं. वे मंगलवार को किरीबुरू दौरे पर मुर्गापाड़ा स्थित सीआरपीएफ-197 बटालियन के […]
किरीबुरू : कोशिशों के पेड़ पर ही कामयाबी के फल लगते हैं. कभी पहले प्रयास में ही सफलता मिल जाती है, तो कभी अनेक प्रयास के बाद सफलता मिलती है. कोशिश निरंतर जारी रखनी चाहिए. उक्त बातें सीआरपीएफ के एडीजी कुलदीप सिंह ने कहीं. वे मंगलवार को किरीबुरू दौरे पर मुर्गापाड़ा स्थित सीआरपीएफ-197 बटालियन के डेट कार्यालय में अधिकारियों व जवानों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से पहले झारखंड-ओड़िशा के सीमावर्ती जंगलों के हालात बेहद खराब थे.
यहां बुलंद हौसलों के साथ नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाया गया. हथियार, गोला-बारूद जब्त किया. वहीं अपनी सूचना तंत्र बेहतर कर ग्रामीणों का पूरा विश्वास जीता. इसके कारण वर्ष 2010 के बाद कोई बड़ी नक्सली घटना नहीं होने दिया गया. यह झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के बेहतर तालमेल से संभव हुआ. यहां की जनता भी बधाई के पात्र है. नक्सलियों के जड़ को उखाड़ फेंकने तक निरंतर ऑपरेशन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




