तीन माह से अनाज नहीं, ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन

Updated at : 13 Sep 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह से अनाज नहीं, ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत अंतर्गत कुलियांक गांव की उज्ज्वला महिला समिति ने तीन माह का अनाज वितरण नहीं किया है. इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन किया. हाथों में हस्त लिखित तख्तियां लिए उज्ज्वला महिला समिति व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत अंतर्गत कुलियांक गांव की उज्ज्वला महिला समिति ने तीन माह का अनाज वितरण नहीं किया है. इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन किया. हाथों में हस्त लिखित तख्तियां लिए उज्ज्वला महिला समिति व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ नारे लगाये. ग्रामीण बीडीओ ललित प्रसाद सिंह से मिले. समीर महंती ने कहा कि गरीबों को तीन माह (जुलाई, अगस्त व सितंबर) का अनाज नहीं मिला है. गरीबों का निवाला गटकने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आज शाम तक अनाज का वितरण नहीं हुआ,

तो उग्र आंदोलन होगा. समीर महंती ने दूरभाष पर घाटशिला के एसडीओ अरविंद कुमार लाल से बात की. एसडीओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि आज शाम तक राशन का वितरण हो जायेगा. बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि अगस्त व सितंबर के अनाज का वितरण होगा. जुलाई का अनाज लैप्स हो गया है. उज्ज्वला महिला समिति के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा गया है. बीडीओ ने कल्याण पदाधिकारी सत्यवान मायती को उज्जवला महिला समिति के स्टॉक की जांच करने का आदेश दिया.

कुलियांग गांव में उज्ज्वला महिला समिति ने नहीं दिया तीन माह का अनाज
समीर महंती के नेतृत्व में हस्त लिखित तख्तियां लेकर लगाये नारे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola