नौकरी के लिए आये युवकों से मारपीट
Updated at : 07 Sep 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला. प्रगति ट्रेडर्स में काम करने बाहर से आये थे युवक घाटशिला : प्रगति ट्रेडर्स में रोजगार के लिए आये युवकों से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह कंपनी के कुछ युवकों ने मारपीट व धमकी देकर मोबाइल छीन लिये. सूचना पाकर थाना के एसआइ उत्तम कुमार चौधरी पहुंचे. बाहर से कंपनी में काम […]
विज्ञापन
घाटशिला. प्रगति ट्रेडर्स में काम करने बाहर से आये थे युवक
घाटशिला : प्रगति ट्रेडर्स में रोजगार के लिए आये युवकों से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह कंपनी के कुछ
युवकों ने मारपीट व धमकी देकर मोबाइल छीन लिये. सूचना पाकर थाना के एसआइ उत्तम कुमार चौधरी पहुंचे. बाहर से कंपनी में काम करने आये युवकों से घटना की जानकारी ली. युवकों से छीने गये मोबाइल वापस कराया. इसी बीच घटना की जानकारी आरपीएफ को हुई. आरपीएफ के पदाधिकारी भी पहुंचे.
श्री चौधरी ने बताया कि युवक के मोबाइल वापस कराया गया है. उसके साथ मारपीट की बात सामने नहीं आयी है. युवक को वापस घर भेज दिया गया है.
कंपनी युवकों से क्या काम करती है, होगी जांच. उन्होंने बताया कि बाहर से आये एक युवक को पांच सितंबर को उन्होंने राशि वापस करायी. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अभी चल रही है. आखिर युवक इस कंपनी में क्या काम करते हैं. विभिन्न होटल और लॉजों में 20 से अधिक युवक और युवतियां रहते हैं. यह
कंपनी यहां युवक और युवतियों से किस तरह का काम कराती है. इसकी जांच की जायेगी.
पांच सितंबर को कई युवकों में हुई थी मारपीट
विदित हो कि पांच सितंबर को एक होटल में ठहरे कंपनी के कई युवकों के बीच जम कर मारपीट हुई. थाना के एसआइ मिश्रा ने बताया कि यह मामला थाना पहुंचा था. उन्होंने बताया कि प्रगति ट्रेडर्स में काम करने वाले युवक बाहर से आये युवकों से कंपनी में काम करने के नाम पर 15 हजार की राशि ले रहे हैं. जब युवकों को काम पसंद नहीं आ रहा है और वे कंपनी में जमा राशि वापस लेने की बात करते हैं, तो उनके साथ जबरदस्ती की जाती है. उनके साथ मारपीट की जाती है.
कंपनी के कुछ युवकों ने धमकाया, पुलिस ने मोबाइल कराया वापस
कंपनी में काम के नाम पर युवाओं से 15 हजार ले रहे स्थानीय युवक
काम पसंद नहीं आने पर रुपये वापस मांग रहे युवक, हो रही मारपीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




