सुरदा माइंस कोर कमेटी अब झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन हुई

Updated at : 06 Sep 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
सुरदा माइंस कोर कमेटी अब झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन हुई

मुसाबनी : सुरदा माइंस कोर कमेटी अब झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नाम से जानी जायेगी. झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नाम से पंजीकृत है. यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष फुदान मुर्मू ने एचसीएल/आइसीसी के अंतर्गत काम करने वाली ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी में कार्यरत मजदूरों के हितों की रक्षा व प्रबंधन की ओर से श्रम […]

विज्ञापन

मुसाबनी : सुरदा माइंस कोर कमेटी अब झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नाम से जानी जायेगी. झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नाम से पंजीकृत है. यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष फुदान मुर्मू ने एचसीएल/आइसीसी के अंतर्गत काम करने वाली ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी में कार्यरत मजदूरों के हितों की रक्षा व प्रबंधन की ओर से श्रम कानून का अनुपालन करने के लिए सुरदा-मुसाबनी इकाई के लिए यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया है.

मंगलवार को धनंजय मार्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल श्रीराम इपीसी के डीजीएम डीएस घोष से मुसाबनी प्लांट में मिला. यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की सूची सौंपी. इसकी प्रतिलिपि बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी को सौंपी गयी है. यूनियन के श्रीराम इपीसी इकाई के अध्यक्ष धनंजय मार्डी, उपाध्यक्ष सोबरा हेंब्रम, सुभाष मुर्मू, कार्तिक बेलदार, सचिव किसुन सोरेन, सह सचिव सुनील हेंब्रम, दामू माहली, पोरमा बानरा, कोषाध्यक्ष दुलाल टुडू, सह कोषाध्यक्ष सुनाराम सोरेन,

मानस भट्टाचार्य, कार्यकारिणी सदस्य में सोमाय हांसदा, कुनू हांसदा, सीजी हेंब्रम, जीतेन भकत, बापी डॉन, सूरज सिंह, सुनील मुर्मू, सुनील, संजय, कासू हांसदा, पूर्णचरण, राम सोरेन, लक्ष्मण मुर्मू, मकसूद, बुधन आदि शामिल किए गये हैं. डीजीएम से मिलने यूनियन के प्रदेश संयुक्त मंत्री सागर बोदरा सह सचिव उरांव मार्डी, उपाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, कोषाध्यक्ष गुडरा टुडू आदि पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola