ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान का आदेश

Updated at : 01 Sep 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान का आदेश

मुसाबनी : एएलसी चाईबासा ने एचसीएल-आइसीसी के इकाई प्रमुख को पत्र भेज कर आइआरएल व अ़ाइसीएमपीएल के बचे हुए ठेका मजदूरों को मासिक वेतन व न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने का आदेश दिया है. एएलसी ने इकाई प्रमुख को भेजे पत्र में कहा कि एचसीएल ने आइआरएल के मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी के बढ़ोतरी बकाया एवं […]

विज्ञापन

मुसाबनी : एएलसी चाईबासा ने एचसीएल-आइसीसी के इकाई प्रमुख को पत्र भेज कर आइआरएल व अ़ाइसीएमपीएल के बचे हुए ठेका मजदूरों को मासिक वेतन व न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने का आदेश दिया है. एएलसी ने इकाई प्रमुख को भेजे पत्र में कहा कि एचसीएल ने आइआरएल के मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी के बढ़ोतरी बकाया एवं मई-जून माह के दो दिनों का बकाया वेतन का भुगतान कर दिया है.

लेकिन आइसीएमपीएल तथा आइआरएल के ठेका श्रमिकों का बकाया बढ़ोतरी एवं मई-जून माह का बकाया वेतन का भुगतान अब भी नहीं किया है. एएलसी ने अपने पत्र में कहा कि उनके पास ठेका कंपनियों के श्रमिकों का प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके मुताबिक आइसीएमपीएल ठेका कंपनी मारांग बुरू कंसली सर्विसेज के 32, आदर्श इंडिया के 41, आइआरएल ठेका कंपनी देशाउली के 26, आइआरएल-आइसीएमपीएल की ठेका कंपनी मां रंकिणी इंटरप्राइजेज के 13 तथा आइआरएल के अन्य 13 ठेका मजदूरों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है. एएलसी ने इकाई प्रमुख को आइआरएल-आइसीएमपीएल के विभिन्न ठेका कंपनियों के ठेका श्रमिकों का बकाया वेतन तथा न्यूनतम मजदूरी का बढ़ोतरी बकाया भुगतान कर उसका प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola