चार भट्ठियां ध्वस्त, 200 लीटर महुआ शराब बहाया

Updated at : 14 Jul 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
चार भट्ठियां ध्वस्त, 200 लीटर महुआ शराब बहाया

बोड़ाम पटमदा : गुरुवार को बोड़ाम बीडीअो सुनील कुमार प्रजापति व थाना के संयुक्त तत्वावधान में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए दो सौ लीटर महुआ शराब जब्त कर बरबाद कर दिया गया. इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल […]

विज्ञापन

बोड़ाम

पटमदा : गुरुवार को बोड़ाम बीडीअो सुनील कुमार प्रजापति व थाना के संयुक्त तत्वावधान में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए दो सौ लीटर महुआ शराब जब्त कर बरबाद कर दिया गया.
इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले डेकची, ड्रम आदि सामानों को जब्त कर लिया गया. जानकारी अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा पेखरिया के बाघुडीह शीतलपुर एवं सासांगडीह में छापामारी की गयी. सासांगडीह मोड़ पर पुलिस ने एक दुकान में छापामारी कर दर्जन भर देशी शराब के बोतल बरामद किये गये, जिसे अवैध तरीके से बेचा जा रहा था. पुलिस ने बोतलों को जब्त कर लिया. अभियान के तहत किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. बीडीअो सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि पुलिस को देख शराब माफिया भाग निकले में सफल रहे. उन्होंने ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.
अवैध शराब के खिलाफ चला छापामारी अभियान
पोखरिया, बाघुडीह व सासांगडीह में हुई छापामारी
जमीन विवाद में भाई को कुल्हाड़ी से मारा, गंभीर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola