बेहतर खेती व शांति की हुई कामना

Updated at : 12 Jul 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर खेती व शांति की हुई कामना

सोहदा में जंताल पहाड़ पूजा, उमड़ी भीड़ मुसाबनी : सुरदा पहाड़ के नीच सोहदा में मंगलवार को जंताल पहाड़ पूजा हुई. मौके पर 12 मौजा के ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे. हर वर्ष जुलाई के दूसरे मंगलवार को यहां पहाड़ पूजा होती है. यहां ग्रामीण पूजा कर अच्छी बारिश, विपदाओं से सुरक्षा की कामना […]

विज्ञापन

सोहदा में जंताल पहाड़ पूजा, उमड़ी भीड़

मुसाबनी : सुरदा पहाड़ के नीच सोहदा में मंगलवार को जंताल पहाड़ पूजा हुई. मौके पर 12 मौजा के ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे. हर वर्ष जुलाई के दूसरे मंगलवार को यहां पहाड़ पूजा होती है. यहां ग्रामीण पूजा कर अच्छी बारिश, विपदाओं से सुरक्षा की कामना करते हैं. नायके गणेश सोरेन, देहुरी राजेंद्र सबर ने पूजा कर अच्छी फसल के लिए वर्षा व क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. ग्रामीण जंताल पहाड़ पूजा कई दशक से करते आ रहे हैं. ग्रामीणों की मान्यता है कि पूजा से क्षेत्र में खेती के लिए अच्छी बारिश होती है.
वहीं जंगली हिंसक जानवरों से बचाव होता है. मौके पर बाड़ाघाट के ग्राम प्रधान रायसेन टुडू, नेत्रा के राम मांझी, पाथरगोड़ा के सुदर्शन हांसदा, मेढ़िया के विक्रम हांसदा, बुद्धेश्वर मुर्मू, उपरबांधा के किसुन मुर्मू, कदमडीह के छानु मांझी, रांगामाटिया के लेपे बास्के आदि ग्रामीण उपस्थित थे. पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ. ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ पूजा स्थल सुरदा खदान से सटा है. लेकिन यहां पेयजल, सड़क, विश्रामागार, बिजली जैसी सुविधाएं नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola