चाकुलिया में खोड़ीपहाड़ी पूजा आठ को

Updated at : 07 Jul 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया में खोड़ीपहाड़ी पूजा आठ को

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरहद पंचायत के सोनहरा गांव में आगामी 8 जुलाई को खोड़ीपहाड़ी पूजा आयोजित होगी. खोड़ीपहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस पूजा में 12 मौजा के ग्रामीणों की भीड़ पूजा के लिए उमड़ती है. इसमें पुजारी काली […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरहद पंचायत के सोनहरा गांव में आगामी 8 जुलाई को खोड़ीपहाड़ी पूजा आयोजित होगी. खोड़ीपहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस पूजा में 12 मौजा के ग्रामीणों की भीड़ पूजा के लिए उमड़ती है.

इसमें पुजारी काली चरण हांसदा द्वारा पूजा की जायेगी. नौ जुलाई को कमेटी की ओर से पाता नाच प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अमर हांसदा, सचिव रुद्र प्रताप महतो, संरक्षक धनंजय करुणामय, अर्जुन गोप, पूर्णचंद्र हांसदा, जगदीश माहली, धानु माहली, वरुण महतो, गोराचांद सोरेन, खगेश्वर माहली, वैद्यनाथ बास्के, सुपाई हांसदा, रमेश हांसदा आदि जुटे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola