आइआरएल के एमडी समेत छह अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Jul 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
आइआरएल के एमडी समेत छह अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज

मुसाबनी : आइआरएल व आइसीएमपीएल कंपनी के पूर्व अधिकारी डीएस घोष ने मंगलवार को मुसाबनी थाना में कंपनी के एमडी समेत छह अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शिकायत पत्र में कंपनी प्रबंधन पर कई माह का वेतन भुगतान नहीं करने और वेतन से इपीएफ राशि कटौती के बावजूद जमा नहीं करने का आरोप […]

विज्ञापन

मुसाबनी : आइआरएल व आइसीएमपीएल कंपनी के पूर्व अधिकारी डीएस घोष ने मंगलवार को मुसाबनी थाना में कंपनी के एमडी समेत छह अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शिकायत पत्र में कंपनी प्रबंधन पर कई माह का वेतन भुगतान नहीं करने और वेतन से इपीएफ राशि कटौती के बावजूद जमा नहीं करने का आरोप लगाया.

श्री घोष ने आइआरएल-आइसीएमपीएल के एमडी अरविंद मिश्रा, एचआर हेड प्रभात कुमार दुबे, इडी मृगुनाथ शुक्ला, कंपनी के लीगल हेड अरविंद कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एकाउंट हेड राजेश चौधरी के विरुद्ध शिकायत की है. पुलिस को छह अधिकारियों का परिचय पत्र, मोबाइल नंबर, स्थायी पता भी दिया गया है. शिकायत पत्र लेकर अनिल सिंह, डीएस घोष, राहुल नायक, जेएन मुर्मू, पिंटू कुमार, मानस डे, रूप ज्योति राय, राहुल कुमार, रामकृष्म बेरा आदि थाना पहुंचे थे.

थाना प्रभारी सुरेश लिंडा ने आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. शिकायत करने थाना पहुंचे लोगों ने कहा कि करीब 110 अधिकारियों का कई माह का वेतन, ग्रेच्युटी, पीएफ, छुट्टी की रकम समेत अन्य बकाया मद में करीब 1.10 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है. कंपनी प्रबंधन के उच्च पदाधिकारी फरार हो गये हैं.

110 अधिकारियों को कई माह से नहीं दिया गया वेतन
पीएफ राशि काटने के बावजूद जमा नहीं की गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola