आस्था की डोर खींचने के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

Updated at : 04 Jul 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
आस्था की डोर खींचने के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

प्रभु जगन्नाथ. घाटशिला व बहरागोड़ा में निकली बाउड़ा रथ यात्रा धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ और कोकपाड़ा में सोमवार को श्रद्धापूर्वक बाउड़ा रथ यात्रा निकाली गयी. नरसिंहगढ़ की मौसी बाड़ी दिलीप मिश्र के घर बनी थी. मौसी बाड़ी से प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. कार्तिक सेन ने पूजा […]

विज्ञापन

प्रभु जगन्नाथ. घाटशिला व बहरागोड़ा में निकली बाउड़ा रथ यात्रा

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ और कोकपाड़ा में सोमवार को श्रद्धापूर्वक बाउड़ा रथ यात्रा निकाली गयी. नरसिंहगढ़ की मौसी बाड़ी दिलीप मिश्र के घर बनी थी. मौसी बाड़ी से प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. कार्तिक सेन ने पूजा की. रथ की रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आयोजन में मनोरंजन दास, रवींद्र नाथ दास, सत्य रंजन दास, कुलदा रंजन मिश्र, हर प्रसाद सिंह सोलंकी, त्रिविद दास,
शांतनु मिश्र, अनूप मिश्र, प्रेम साहा, दीपक नमाता, ओमनीश दास ने अहम भूमिका अदा की. दूसरी तरफ कोकपाड़ा में सरोज रंजन श्यामल के घर मौसी बाड़ी से प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्ति के सरोज रंजन श्यामल के घर से देबू घोषाल ने पूजा कर निकाली. आयोजन में सरोज रंजन श्यामल, काला चांद पाणीग्रही, सुनील नाथ, अनूप दास, लक्ष्मी कांत नायक, बाबू षंड, मंटू मंडल, निलेश पंडा, आशीष पात्र समेत कई लोगों ने अहम भूमिका अदा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola