किशोरी के अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर: दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में टोंगरा थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. टोंगरा थाना प्रभारी गुरुचरण मांझी ने बताया कि आरोपी मुस्ताक अंसारी इसी थाना क्षेत्र के मानिकडीह गांव का निवासी है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि इसी थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का आरोपी ने 28 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे अपहरण कर लिया था. लड़की के पिता ने एक मई को टोंगरा थाना में अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाते हुए एक आवेदन दिया था. जानकारी के अनुसार, एक मई को ही लड़की के पिता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना प्रभारी पर दबाव डाला. ग्रामीणों के दबाव में आरोपी युवक लड़की को लेकर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. लड़की को मेडिकल जांच के लिए दुमका भेजा गया है. इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola