फेसबुक फ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Updated at : 24 Dec 2021 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक फ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

jharkhand news: फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी. यह मामला दुमका के हंसडीहा थानाक्षेत्र की है. इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Jharkhand crime news: दुमका जिले के हंसडीहा थाना की पुलिस ने फेसबुक फ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की. इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने पत्नी संग उसका ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. हत्या की यह वारदात जून 2019 में हुई थी.

बिहार के बांका जिले के धोरैया-बांसबिट्टा निवासी जीवन सिंह की हत्या खुद उसकी पत्नी आशा देवी प्रेमी गौरव कुमार ओझा के साथ की थी. जून, 2019 में घटना को अंजाम देने के बाद 31 दिसंबर, 2020 को आशा ने गौरव के साथ दुमका के शिव पहाड़ मंदिर में शादी कर ली थी. जबकि 27 नवंबर, 2021 को दोनों ने कोर्ट मैरेज भी कर लिया था.

फेसबुक से हुई थी आशा-गौरव की दोस्ती

जीवन सिंह की पत्नी आशा देवी और गौरव की दोस्ती फेसबुक से हुई. वहीं से उसका नंबर भी गौरव को मिल गया, तो दोनों में बातचीत होने लगी. दोनों में प्यार भी हो गया. जिसके बाद गौरव ने साजिश के तहत जीवन सिंह से बिना सही नाम-पता बताये दोस्ती की और फिर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद गौरव फरार हो गया था.

Also Read: Jharkhand News: ACB ने राजस्व कर्मचारी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते किया अरेस्ट, इसके एवज में मांग रहा था घूस
पुलिस ने नाटकीय अंदाज में किया गिरफ्तार

हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने इस केस की गुत्थी सुलझाने को चुनौती के तौर पर लिया. अनुसंधान में पता चला कि जीवन की पत्नी आशा अपने मायके बाउरीपाड़ा के पास किसी रेंट के मकान में गौरव नाम के लड़के के साथ रहती है. इस अहम सुराग पर श्री अमन जमीन का खरीदार बनकर पहुंचे, तो पता चला कि वह अपने नये पति गौरव कुशवाहा के साथ रह रही है. सत्यापन के बाद गौरव को धर दबोचा गया.

गौरव कुशवाहा बनकर रह रहे गौरव का असली नाम गौतम कुमार है और वह बिहार के बांका जिला अंतर्गत अमरपुर के बलुआ का रहनेवाला है. उसके स्वीकारोक्ति के बाद आशा देवी को भी धर दबोचा गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गौरव और आशा देवी के मोबाइल, दोनों के शादी के प्रमाण पत्र तथा गौरव का दो अलग-अलग पता का दो आधार कार्ड बरामद किया है.

ऐसे की गयी थी जीवन की हत्या

हत्या के दिन जीवन घर में अकेला था. गौरव ने नाटकीय ढंग से जीवन से मिला और रात में जीवन के ही घर में रूक गया. दोनों ने घर पर खाना खाया. साथ-साथ शराब पिया. गौरव द्वारा जीवन को काफी देर तक शराब पिलाया जाता रहा. इसके बाद जीवन शराब के नशे में मदहोश हो गया. इस बीच मौका देख गौरव ने चाकू से उसके पेट में 3-4 बार वार किया. इतने में जीवन जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. जीवन के द्वारा शोर किये जाने पर आवाज सुन आसपास के लोग जमा होने लगे. लोगों को आता देख गौरव वहां से फरार हो गया था.

Also Read: अवैध विस्फोटक मामले में इंटरस्टेट गैंग का खुलासा, दुमका में 5 आरोपियों के खिलाफ FIR, जानें इसका बंगाल कनेक्शन

घटना की जानकारी पर पुलिस ने गंभीर हालात में पड़े जीवन को उठाकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था. इलाज के क्रम में जीवन ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में गौरव द्वारा चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने की जानकारी दी थी. पुलिस को बयान देने के तीन दिन बाद जीवन ने पटना में दम तोड़ दिया था. जिसके बाद पुलिस आरोपी की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी. लेकिन, आरोपी फरार चल रहा था.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola