प्रेम प्रसंग मामले में ग्रामीणों ने चार युवकों को बनाया बंधक, पुलिस ले गयी थाना

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 11:09 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव की घटना सामने आई है.

विज्ञापन

रानीश्वर. थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात प्रेमिका के गांव शिकारीपाड़ा क्षेत्र के एक युवक वहां पहुंचा, जिसे गांव वालों ने रात भर रोके रखा. रविवार सुबह उस युवक की तलाश में और तीन युवक गांव पहुंचे, जिन्हें भी ग्रामीणों ने चारों युवकों को गांव में रोके रखा. सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कर थाना लाया. इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी थाना पहुंचे. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने रविवार को चारों युवकों को बांध कर रखा था, हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि युवाओं को बंधक नहीं बनाया गया था. सूचना मिलने पर सभी को थाना लाया गया था. समाचार भेजे जाने तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं हुई थी, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. जानकारी के अनुसार, शाम को युवती को उनके परिजनों के जिम्मे सौंप दिया गया है, जबकि युवक को थाने में रखा गया है और अन्य तीन युवकों को छोड़ दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. (फोटो: युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कर थाना लाती पुलिस)

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola