ePaper

टोटो पलटने से दो महिला घायल, एक रेफर

Updated at : 03 Sep 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो पलटने से दो महिला घायल, एक रेफर

बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग के पास कुशमाहा चिकनिया के समीप एक टोटो पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। घायल रेणु देवी और दयावती देवी बिहार के साहेबगंज की निवासी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया। रेणु देवी को गंभीर चोटें आईं, उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया, जबकि दयावती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजन रेणु देवी को बेहतर इलाज के लिए देवघर ले गए।

विज्ञापन

बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर कुशमाहा चिकनिया के समीप एक टोटो पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया. घायल महिलाएं बिहार के साहेबगंज निवासी रेणु देवी और दयावती देवी बताई जा रही हैं. इनमें से रेणु देवी को गंभीर चोटें आई हैं. उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि दयावती देवी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त की. जरमुंडी अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने घायल रेणु देवी को बेहतर चिकित्सा के लिए देवघर ले गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola