नारगंजो के पास बाइक से गिर कर दो व्यक्ति घायल, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
नारगंजो के पास बाइक से गिर कर दो व्यक्ति घायल, भर्ती

तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम नारगंजो के पास हुई घटना

विज्ञापन

बासुकिनाथ. तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम नारगंजो के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान देवघर जिला के सोनारायठाड़ी निवासी धर्मेंद्र पंडित और बुच्ची भगत के रूप में हुई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की तालझारी पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद उसके स्वजन बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों घायलों को देवघर ले गये. बताया कि वे अपने रिश्तेदार से मिलने बाइक से तालझारी जा रहे थे. इस दौरान मालवाहक वाहन से चकमा खाकर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola