मुर्गावनी के पास सीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Updated at : 06 Feb 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गावनी के पास सीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर मुर्गावनी गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है.

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रशिक्षु आईएएस सह सीओ अभिनव प्रकाश ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर मुर्गावनी गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. ट्रैक्टर को प्रखंड परिसर के मैदान में रखा गया था. इसके पहले भी एक दिन श्री प्रकाश ने बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया था. जुर्माने की राशि जमा करवाने के बाद ट्रैक्टर छोड़ा गया था. दो दिन पहले उनके द्वारा बोल्डर लदा डंपर भी जब्त किया गया था, उसे भी डीटीओ व डीएमओ कार्यालय में जुर्माने की राशि जमा करने के बाद छोड़ा गया था. सीओ के योगदान करने के बाद से लगातार छापेमारी कर बिना चालान के वाहनों को जब्त किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola