घघरी गांव से तीन साइबर ठग गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
घघरी गांव से तीन साइबर ठग गिरफ्तार, जेल

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया था. प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली लोकेशन पर घघरी गांव में छापेमारी की गयी, जहां तीन युवक एक कमरे में बैठकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे.

विज्ञापन

प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से सरैयाहाट पुलिस ने की छापेमारी प्रतिनिधि, सरैयाहाट सरैयाहाट पुलिस ने घघरी गांव में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप और हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर विशुनदेव पासवान ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया था. प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली लोकेशन पर घघरी गांव में छापेमारी की गयी, जहां तीन युवक एक कमरे में बैठकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे. पुलिस को देखकर वे मोबाइल छिपाकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार युवकों में घघरी गांव के विमल कुमार (24), कमल कुमार (22) और रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारुडीह गांव के मनोज कुमार मंडल (19) शामिल हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बैंक कर्मी या अधिकारी बनकर लोगों से फोन पर संपर्क करते थे. फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर खाते से पैसे निकालते थे. पुलिस ने उनके पास से छह मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. इस मामले में कांड संख्या 164/25 के तहत आइटी एक्ट की विभिन्न धारा समेत कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola