ePaper

पुलिस पर हमला करनेवाले गांव छोड़ फरार, छापेमारी जारी

Updated at : 29 May 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करनेवाले गांव छोड़ फरार, छापेमारी जारी

डीएसपी इकुड डुंगडुंग के नेतृत्व में पुलिस की टीम मसलिया के तेतरिया डंगाल गांव पहुंची, जहां बुधवार की दोपहर साइबर अपराधी की तलाश में अनुसंधान करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था.

विज्ञापन

डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची तेतरिया डंगाल संवाददाता, दुमका डीएसपी इकुड डुंगडुंग के नेतृत्व में पुलिस की टीम मसलिया के तेतरिया डंगाल गांव पहुंची, जहां बुधवार की दोपहर साइबर अपराधी की तलाश में अनुसंधान करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. हमले में सरकारी जीप का चालक, दो सहायक अवर निरीक्षक सनत बास्की व गौतम मंडल तथा सिपाही इंद्रजीत मुर्मू जख्मी हो गये थे. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मिली सूचना का न केवल अपने स्तर से सत्यापन किया, बल्कि पुलिस पर हमला करने में संलिप्त रहे लोगों की पहचान की कोशिश भी की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले अधिकांश लोग गांव से बाहर चले गये थे. गांव में सन्नाटा पसरा था. हालांकि पुृलिस ने अपनी छापेमारी जारी रखी है. बता दें कि बुधवार दोपहर के वक्त मसलिया थाना को सूचना मिली थी कि खुटोजारी पंचायत के बड़ा तेतरिया गांव में कुछ साइबर अपराधी एकत्रित हुए हैं. वहां से लोगों को शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम इसका सत्यापन करने के लिए पहुंची. काम कर ही रही थी, कुछ ग्रामीण एकजुट हो गये और विरोध किया. पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. ऐसे में पुलिस की टीम को लौटना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola