ePaper

यंगेस्ट क्लब ने टी-10 टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

Updated at : 08 May 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
यंगेस्ट क्लब ने टी-10 टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

फाइनल में यंगेस्ट ने चौकपुर के चीते को 48 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

ए टीम ग्राउंड में टी-10 टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकबला संवाददाता, दुमका दुमका के जिला स्कूल परिसर में अवस्थित ए टीम ग्राउंड में टी-10 टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार फाइनल यंगेस्ट व चौकपुर के चीते के बीच खेला गया. फाइनल में यंगेस्ट ने चौकपुर के चीते को 48 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. यंगेस्ट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में छह विवेक खोकर 159 रन बनाये. पारी की शुरुआत करने आये यंगेस्ट के कप्तान किशन दुबे ने आठ गेंदों पर 34 रन और राजेंद्र ने 14 गेंदों में 40 रन बनाये. चौकपुर चीते के गेंदबाज प्रिंस ने दो ओवरों में 25 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौकपुर के चीते की ओर से कप्तान हैप्पी ने सर्वाधिक 24 रन और आलोक जॉनसन के 18 रनों के योगदान से निर्धारित 10 ओवरों में 8 विवेक खोकर 111 रन ही बना पायी. यंगेस्ट से गेंदबाजी करते हुए डब्लू ने 3, सोनल और सौरभ ने 2-2 विकेट हासिल किया. डब्लू के हरफनमौला प्रदर्शन के कारण उन्हें फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज किशन दुबे, बेस्ट गेंदबाज डब्लू जबकि मैन ऑफ द सीरीज किशन दुबे रहे. विजेता टीम को 30000 रुपये नकद व विनर ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 20000 रुपये नकद व ट्रॉफी से मुख्य अतिथि जामा विधायक डॉ लोइस मरांडी ने प्रदान किया. कहा कि समिति के सदस्यों के आग्रह पर ही उनके द्वारा मैदान में फ्लड लाइट्स लगायी गयी थी. आज वहीं समिति उन लाइट्स का सही इस्तेमाल कर कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहे हैं, जिसे देख काफी खुशी महसूस हो रही है. टूर्नामेंट के प्रायोजक खेल प्रेमी कुणाल झा ने खिलाड़ियों की दिए अपने संदेश में कहा कि वे हमेशा खिलाड़ियों के साथ हैं. फाइनल मैच के मुख्य निर्णायक चंदन शर्मा और पीयूष कुमार, जबकि स्कोरर की भूमिका में सत्यम दुबे रहे. समापन समारोह के मौके पर सुमिता सिंह, राजकुमार उपाध्याय, राहुल सिंह, रोहित झा, मोंटी शर्मा, दिनेश सिंह, अमित कुमार, आयोजन कमेटी के सभी सदस्य राकेश सिंह, गोविंदा तिवारी, अमन सिंह, सोमनाथ तिवारी, सूरज पाठक, रोहित उपाध्याय,राजा दुबे, विक्की, शिवम, सौरभ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola