मेधा सम्मान के विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

Updated at : 05 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
मेधा सम्मान के विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

मेधा सम्मान के विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर, जरदाहा जरमुंडी में मेधा सम्मान प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें सरकारी स्कूलों के कक्षा दस के छात्रों ने भाग लिया. उद्देश्य छात्रों को प्रेरित करना और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति रुचि जगाना था. प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के माध्यम से मेरिट तैयार की गयी. प्रथम स्थान पर एक हजार, द्वितीय पर सात सौ और तृतीय पर पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया. ग्रुप-01 में कल्पना कुमारी ने पहला स्थान, प्रियंका कुमारी ने दूसरा और कृतिका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. ग्रुप-02 में सुशील कुमार साह पहले, समीर कुमार दूसरे और मितेश कुमार नायक तीसरे स्थान पर आये. उज्ज्वल कुमार ने समारोह के उद्देश्य पर जानकारी दी, जबकि प्राचार्य बिहारी लाल ने कैरियर मार्गदर्शन के टिप्स साझा किये. कर्मचारी आलोक रंजन ने मंच का संचालन किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को यहां टूल रूम के शिक्षक को धन्यवाद दिया. मौके पर संस्थान के धर्मवीर कुमार, धीरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, एस एस शब्बा, संतोष टुडू एवं सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola