हंसडीहा में कच्चा मकान की दीवार गिरी, दो बच्चे दबे, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
हंसडीहा में कच्चा मकान की दीवार गिरी, दो बच्चे दबे, एक की मौत

हंसडीहा थाना क्षेत्र के बभनखेता में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे दब गए, जिसमें 10 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा (दुमका) हंसडीहा थाना क्षेत्र के बभनखेता में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे दब गये, जिसमें से 10 वर्षीय बालक अमन कुमार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पप्पू राउत की 14 वर्षीय बेटी मौसम कुमारी घर के बरामदे पर खाना बना रही थी. वहीं उसका भाई अमन बगल में बैठा था. इस दौरान दीवार गिरने के साथ दोनों बच्चे मलवे में दब गये. परिवार के लोगों ने दोनों को निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया. वहीं मौसम को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश होने की वजह से महेंद्र राउत के कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार गली की ओर गिर गयी. गली से सटे ईंट के दीवार से टकराने के साथ ईंट की दीवार बरामदे पर खाना बना रही बच्ची पर जा गिरी. इससे यह घटना घटित हुई. लोगों ने घटना की जानकारी हंसडीहा थाना को दी. थाना से एएसआइ बीएन सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola