तसर कीटपालकों को दी गयी तकनीकी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
तसर कीटपालकों को दी गयी तकनीकी जानकारी

केंद्रीय रेशम बोर्ड व केंद्रीय रेशम उत्पादन केंद्र दुमका ने किया कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. केंद्रीय रेशम बोर्ड व केंद्रीय रेशम उत्पादन केंद्र दुमका द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर तसर कीटपालकों को तकनीकी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सह पीपीओ कपिलदेव ठाकुर, बीडीओ एजाज आलम व वरीय तकनीकी सहायक प्रवीर कुमार गोराई ने संयुक्त रूप से किया. वरीय तकनीकी सहायक श्री गोराई ने तसर कीट पालन के लिए अड्डाबाड़ी की साफ-सफाई समेत तकनीकी जानकारी दी. कहा कि तसर की खेती में कीटों का बचाव कर ही अच्छी फसल प्राप्त की जा सकती है. जीवन सुधा व एलएसएम उपयोग करने की विधि बतायी गयी. कृषकों के बीच ब्लीचिंग पाउडर, बुकलेट, कलाम, कॉपी, झोला आदि वितरित किया गया. चयनित 10 तसर कृषकों के बीच जीवन सुधा व एलएसएम का वितरण किया गया. मौके पर अग्र परियोजना कार्यालय के नीरज कुमार, सेवानिवृत्त तसर कर्मी मधु सुदन स्वर्णकार, शिवनंदन शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola