ePaper

Viral Video: छलनी में पानी रुक सकता है क्या? इस भाई ने कर दिखाया गजब चमत्कार!

Updated at : 21 Sep 2025 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video Clip
छलनी में पानी रुक सकता है क्या? (वायरल विडियो क्लिप)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी कई चीजें वायरल होती है, जिसको देख उस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है. यहां देखिए हैरान करने वाला वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको अक्सर कुछ न कुछ खास और अलग देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें से कुछ अक्सर यूजर्स को चौंका देते हैं. इन दिनों कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला एल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो एक युवक कुछ ऐसा कर दिखाता है, जिसे देख यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है.

युवक ने दिखाया चमत्कार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक युवक नदी के पानी में खड़ा है. उसके हाथ में एक छलनी और ग्लास है. युवक छलनी में पानी डालता है और कहता है कि वह छलनी में पानी रोक के दिखायेगा. युवक इस दौरान यह भी कहता है कि यह सामान्य पानी नहीं बल्कि गंगा जल है. एक दूसरा युवक कहता है कि ऐसा नहीं हो सकता. इसके बाद युवक ग्लास में पानी उठाता है और छलनी को पानी से भरे ग्लास के ऊपर रखता है. इसके बाद अपने हाथ को उसके ऊपर रखता है और फिर छलनी सीधा करके हाथ हटा देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का ग्लास उल्टा रहने के बावजूद छलनी से पानी नहीं गिर रहा है.

चमत्कार के पीछे का विज्ञान

बताते चलें वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा यह कमाल कोई चमत्कार नहीं है, इसके पीछे भौतिक विज्ञान है. इस विज्ञान को ऐसा समझा जा सकता है कि छलनी पर बहुत बारीक जाली होती है. जब उसके ऊपर गिलास रखकर पानी भरा जाता है और हाथ लगाया जाता है, तो छलनी की जाली पर पानी की पतली परत बन जाती है. पानी के अणुओं में आपसी आकर्षण होता है, जिससे सतही तनाव पैदा होता है. यह तनाव पानी को छलनी के छिद्रों से तुरंत गिरने नहीं देता.

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola