Viral Video: दो जंगली भालुओं में छिड़ी भयंकर जंग, दोनों ने दिखाई ताकत, जानिए कौन बना विजेता?
Published by : Pritish sahay Updated At : 21 Sep 2025 7:02 PM
Viral Video: दो जंगली भालुओं में छिड़ी भयंकर जंग, दोनों ने दिखाई ताकत, जानिए कौन बना विजेता?
Viral Video: जंगल में अजब-गजब होते रहते हैं. कभी कोई शिकारी अपने शिकार का पीछा करता है तो कभी दो ताकतवर जानवर एक दूसरे से वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे होते हैं. जंगली जानवरों की एक्टिविटी आज कल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर दो ऐसा ही दो जंगली भालुओं की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगली दो भालू के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों का वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर ट्रेंड में है. वीडियो दो भालुओं के भयंकर जंग का है. वीडियो में दिख रहा है दो भालुओं के बीच भयंकर लड़ाई छिड़ी है. दोनों पूरी ताकत से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो की शुरुआत जंगल के बीचोबीच एक खाली जगह से होती है. जहां एक पेड़ के पास दो भालुओं का आमना-सामना हो जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि पेड़ के पास एक भालू खड़ा है, इसी दौरान दूसरा भालू धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ता है. पहले तो दोनों एक-दूसरे को घूरते हैं, मानो एक-दूसरे की ताकत को तौल रहे हों. दोनों एक दूसरे को देख ऊंची आवाज में गुर्रा रहे हैं. पहला भाली पेड़ के गोल-
दो भालुओं में भयंकर जंग
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों भालू में भयंकर जंग शुरू हो जाती है. दूसरा वाला भालू पहले वाले से आकार में बड़ा और ज्यादा ताकतवर दिखाई दे रहा है. वो पहले भाली पर भारी पड़ने लगता है. दूसरा भालू पहले भालू को जमीन पर गिरा देता है. हालांकि पहला भालू भी कम नहीं था, वो भी बराबर की टक्कर देने की कोशिश करता नजर आ रहा है. दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं नजर आ रहा है. 45 सेकंड के वीडियो में जबरदस्त लड़ाई दिखाई दे रही है. दोनों में लड़ाई का कोई नतीजा निकले इससे पहले वीडियो खत्म हो जाता है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 6 लाख लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया पर यह काफी ट्रेंड भी कर रहा है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर्स ने लिखा ‘सावधान, भालू कोई मजाक नहीं हैं, इन्हें दूर से ही निहारना सबसे अच्छा है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘इलाका बसा लिया है, और अब उस नन्हे भालू के लिए घर ढूंढ़ने का समय आ गया है. पापा ने उसे अभी-अभी बाहर फेंका है.’ एक और यूजर ने लिखा वाह! भालुओं की लड़ाई कितनी डरावनी होती है! अगर कोई इंसान सोचता है कि वो भूरे भालू से लड़ सकता है, तो वो भ्रम में है.’ कई यूजर्स ने इस पर मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










