Viral video: सांप को शैंपू लगाकर नहलाता दिखा शख्स, होश उड़ा देगा यह वायरल वीडियो
Published by : Pritish sahay Updated At : 17 Sep 2025 11:37 PM
Viral video: सांप को शैंपू लगाकर नहलाता दिखा शख्स, होश उड़ा देगा यह वायरल वीडियो
Viral video: सांप को पानी में तैरते आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने सांप को रगड़कर नहाते देखा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने विशाल किंग कोबरा को निचोड़ कर नहला रहा है. वो उसके शरीर में पहले शैंपू लगाता है फिर उसे पानी से धोता है. सोशल मीडिया पर लोग ऐसे अजीब कारनामे देखकर हैरान हैं. वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.
Viral video: क्या आपने कभी किसी सांप को नहाते देखा है? नहीं देखा तो यह वीडियो आपको हैरान कर देगा. जी हां, एक शख्स ने खतरनाक कोबरा को रगड़-रगड़ कर नहला दिया. वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़े से सांप को एक शख्स शैंपू लगाकर नहला रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी को भी हैरान कर देने वाला है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. यह अनोखा दृश्य देखकर लोग हैरानी और डर के साथ-साथ मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वीडियो में व्यक्ति सांप को अपने हाथों में पकड़कर उसके शरीर पर शैंपू रगड़ता है और फिर पानी से धोता है, जो आमतौर पर किसी के लिए सोच से परे है.
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति के पास एक सफेद शैंपू की बोतल रखी है, जिससे वह शैंपू निकालकर सांप के पूरे शरीर पर लगा रहा है. सांप शुरू में नहाने से बचने की कोशिश करता है, वो उस शख्स के कंधे पर लिपटने की कोशिश भी करता है. लेकिन, व्यक्ति उसे जाने नहीं देता. सांप कभी हरकत में आता है तो कभी शांत हो जाता है. इस दौर वो शख्स सांप पर शैंपू लगाता है और फिर उसे पानी से धोता है.
कई यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने ढेरों प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने इस शख्स की हिम्मत की दाद दी है तो कुछ लोगों ने इसे खतरनाक भी कहा है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘सांप को भी सफाई की जरूरत होती है. क्या आप अपने सांप को साफ नहीं करते?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘शैंपू ट्रिटमेंट.’ एक यूजर ने इसे डरावना कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










