श्रीराम की भक्ति में डूबी उपराजधानी, लगे जयकारे

Updated:
विज्ञापन
श्रीराम की भक्ति में डूबी उपराजधानी, लगे जयकारे

धर्मस्थान मंदिर में 9 दिवसीय श्रीश्री 108 रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं की राम दरबार में भीड़ उमड़ी रही. धर्मस्थान मंदिर स्थित राम दरबार में कलश स्थापना के साथ रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

धर्मस्थान मंदिर में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ शुरू प्रतिनिधि, दुमका नगर उपराजधानी दुमका के हृदयस्थली कहे जाने वाले शहर के धर्मस्थान मंदिर में 9 दिवसीय श्रीश्री 108 रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं की राम दरबार में भीड़ उमड़ी रही. धर्मस्थान मंदिर स्थित राम दरबार में कलश स्थापना के साथ रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का शुरुआत की गयी. मंदिर परिसर में प्रत्येक दिन सुबह 7.30 से अपराह्न 2 बजे तक मानस पाठ होगा. इसमें देवघर, सारवां, सारठ से 16 पंडित शामिल हैं. व्यास रवींन्द्र नाथ मिश्रा, पाठ करने वाले शिवपूजन मिश्र, मदन पाण्डे, मुकेश पाण्डे, सोनू पाण्डे, विहारी पाण्डे, जयंत पाण्डे, नकुल झा, कानू पाण्डे, लाल मोहन पाण्डे, दीप रक्षक विजय पाण्डे, पुजारी संजय झा के अलावा सोमनाथ चौधरी व प्रकाश शामिल हैं. वहीं 12 अप्रैल तक संध्या 7.30 बजे से रामकथा पर प्रवचन बनारस के कथा वाचक पंडित महेन्द्र शास्त्री देंगे. 12 अप्रैल हवन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जायेगा. धर्मस्थान मंदिर के आयोजित रामचरित्र मानस नवाह परायण महायज्ञ में मुख्य पुजारी नेपाल पंडित हैं. महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के दीपक स्वर्णकार, राम मंडल, प्रेम केशरी, दीपक केवट, शशि उपाध्याय, शिशु रजक, साधन शर्मा, विनोद केसरी, चंद्रनाथ राय, मनोज, राजेश, श्याम सुंदर, अशोक कुमार लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola