एसकेएमयू ने जारी किया पीजी एडमिशन के लिए प्रॉस्पेक्टस

Updated at : 27 Feb 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमयू ने जारी किया पीजी एडमिशन के लिए प्रॉस्पेक्टस

कई वर्षों के बाद विश्वविद्यालय की ओर से पीजी में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया जा रहा है. इसमें पीजी एडमिशन के लिए लगभग सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं.

विज्ञापन

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी में दाखिले के लिए एडमिशन प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है. प्रोस्पेक्टस का अनावरण गुरुवार को कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, प्रोस्पेक्टस निर्माण समिति के सदस्य डॉ नीलेश कुमार, डॉ बिनय कुमार सिन्हा एवं दीपक कुमार दास उपस्थित थे. मालूम हो कि कई वर्षों के बाद विश्वविद्यालय की ओर से पीजी में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया जा रहा है. इस अवसर पर कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने प्रॉस्पेक्टस निर्माण समिति के कार्यों की सराहना की. कहा कि इसमें पीजी एडमिशन के लिए लगभग सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं. इससे छात्रों को काफी सहूलियत होगा. उन्होंने प्रवेश लेने वाले छात्रों को भी मात्र 50 रुपये में उक्त प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बता दें कि सिदो कान्हु मुर्मू विवि में अभी पीजी का नामांकन चल रहा है. देश के सभी अच्छे विश्वविद्यालय नामांकन से पूर्व एडमिशन का प्रॉस्पेक्टस जारी करते हैं. इनसे विवि को नैक एक्रिडेशन में लाभ मिलेगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय के नैक समन्वयक डॉ नीलेश कुमार ने बताया कि यह विश्वविद्यालय द्वारा अपनायी गयी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली का हिस्सा है. इससे नैक के मार्गदर्शन में अच्छा प्रभाव पड़ेगा और लाभ होगा. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही विश्वविद्यालय ने प्रॉस्पेक्टस तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, जिसमें विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ नीलेश कुमार, स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ बिनय कुमार सिन्हा और वाणिज्य विभागाध्यक्ष दीपक कुमार दास शामिल हैं. उक्त कमेटी ने प्रॉस्पेक्टस तैयार किया है.

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तिथि सात मार्च तक बढ़ायी गयी :

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि सात मार्च तक बढ़ा दी है. इससे पहले विश्वविद्यालय ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि 22 से 28 फरवरी तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर सात मार्च कर दिया गया है. कई छात्र-छात्राएंं सभी जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन नहीं करा पा रहे थे, इसलिए विश्वविद्यालय ने इस प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय की सहायक डीएसडब्ल्यू डॉ पूनम हेंब्रम ने बताया कि कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों और पीजी सेंटरों के प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola