एसकेएमयू ने मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के लिए निकाली वैकेंसी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने एमबीए विभाग के लिए दो गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. पदों को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरा जायेगा. जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों पदों के लिए साक्षात्कार 28 को होगा.
वॉक इन इंटरव्यू से दो गेस्ट फैकल्टी की होगी नियुक्ति संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने एमबीए विभाग के लिए दो गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. पदों को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरा जायेगा. जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों पदों के लिए साक्षात्कार 28 को होगा. कुल दो पदों में से एक पद सामान्य वर्ग के लिए तथा एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. साक्षात्कार में वैसे सभी अभ्यर्थी सीधे भाग ले सकते हैं, जिन्होंने एमबीए के साथ नेट या पीएचडी किया हो. अभ्यर्थी की उम्र विज्ञापन की तिथि से 55 वर्ष से कम होनी चाहिए. नियुक्ति पानेवाले अभ्यर्थी को अधिकतम 30 हजार रुपये मानदेय दिया जायेगा. इसके लिए एक माह में 60 कक्षाएं लेनी होंगी. अधिसूचना विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर स्थित वीसी कांफ्रेंस हॉल में पहुंचना होगा. साक्षात्कार लिया जायेगा. शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जायेगा. विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में पहले दो फैकल्टी कार्यरत थे, लेकिन दोनों का चयन किसी अन्य नौकरी में हो जाने के कारण वर्तमान में एमबीए विभाग में कोई शिक्षक नहीं है. वर्तमान में विभाग में करीब 30 छात्र अध्ययनरत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




