भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के सारमी गांव में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई. प्राचीन शिव मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 501 महिलाओं एवं कन्याओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. शोभायात्रा गांव के चारों ओर घूमते हुए शिव गंगा सरोवर पहुंची. वहां जल भरकर जयजय श्री राधे का उद्घोष करते हुए सभी कलश यज्ञशाला में स्थापित किए गए. कथा वाचन श्रीधाम वृंदावन के गोपाल भाई ओझा द्वारा 23 फरवरी से 1 मार्च तक होगा. पहले दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत की महिमा बताते हुए कहा कि इसे सभी ग्रंथों में सर्वोत्तम माना गया है. कथा के दौरान भजन मंडली द्वारा भजनों का प्रदर्शन भी किया गया. प्रतिदिन पूजन, हवन और संगीतमय कथा का आयोजन होगा, जबकि 2 मार्च को कथा का समापन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










