कांवरियों की राह में मच्छरों का ‘डंक’ रोकने की तैयारी, बासुकिनाथ में दिन-रात फॉगिंग

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला क्षेत्र में नपं द्वारा फोगिंग करते नपं कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेला के दौरान बासुकिनाथ में कांवरियों को मच्छरों से बचाने के लिए नगर पंचायत ने पूरे मेला क्षेत्र में फॉगिंग और छिड़काव की विशेष व्यवस्था की है.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ श्रावणी मेला के दौरान बासुकिनाथ पहुंचने वाले कांवरियों को मच्छरों के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत बासुकिनाथ की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा प्रमुख मार्गों, मंदिर परिसर के आसपास, शिवगंगा घाट तथा कांवरिया आवागमन वाले क्षेत्रों में मशीन के माध्यम से फॉगिंग की जा रही है.

विज्ञापन

श्रावणी मेले में मच्छरों पर वार, बासुकिनाथ में नियमित फॉगिंग

नपं के कार्यपालक पदाधिकारी सार्जेन मरांडी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकिनाथ पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके, इसके लिए मेला क्षेत्र में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि भीड़ वाले क्षेत्रों के साथ-साथ ऐसे स्थानों को भी चिह्नित कर फॉगिंग की जा रही है, जहां जलजमाव या नमी के कारण मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है.

कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखकर फॉगिंग, मेला क्षेत्र में लगातार चलेगा अभियान

फॉगिंग के दौरान नगर पंचायत कर्मियों द्वारा मेला क्षेत्र में विशेष सावधानी बरती जा रही है. कांवरियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय और स्थान के अनुसार फॉगिंग कराई जा रही है. नगर पंचायत की इस पहल से मेला क्षेत्र में मच्छरों से होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है.बताया कि श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है. मेला अवधि में फॉगिंग की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola