बासुकिनाथ में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 69 किलो खराब पेड़ा जब्त कर नष्ट : 25 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ में पेड़ा दुकान जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 दुकानों की जांच में 69 किलो खराब पेड़ा नष्ट और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : श्रावणी मेला बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को फूड सेफ्टी टीम ने बाबा मंदिर क्षेत्र एवं चूड़ी गली स्थित पेड़ा दुकानों में जांच अभियान चलाया. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से कुल 18 पेड़ा दुकानों में पेड़ा के 45 नमूनों की ऑन द स्पॉट जांच की गयी.

विज्ञापन
बासुकिनाथ में पेड़ा दुकान जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में पेड़ा दुकान जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

69 किलो खराब पेड़ा नष्ट, कारोबारियों पर 25 हजार का जुर्माना

जांच के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए कुल 69 किलो पेड़ा को मौके पर ही नष्ट कराया गया. साथ ही संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया. कार्रवाई के बाद पेड़ा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही. खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकिनाथ पहुंच रहे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

मिलावटी खाद्य सामग्री पर सख्ती, मेला क्षेत्र में जारी रहेगी जांच

अमानक, मिलावटी अथवा अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी. अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी. अभियान के दौरान एफएसओ सुबीर रंजन, अंजना रानी मिंज एवं डेजी नीलिमा तिग्गा, जरमुंडी थाना पुलिस बल, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जूनियर एनालिस्ट शुभम कुमार एवं लैब अटेंडेंट सुधांश कुमार मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola