तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के आक्रोश में सड़क पर विरोध करते ग्रामीण व विलाप करते परिजन | Prabhat Khabar Network

हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर बारीडीह गांव के समीप मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बारीडीह गांव निवासी करीब 40 वर्षीय जितेंद्र महतो के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जितेंद्र महतो हंसडीहा हटिया से साइकिल से अपने घर बारीडीह लौट रहे थे. इसी दौरान गोड्डा की ओर से हंसडीहा की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर हंसडीहा की ओर फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध किया. घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola