ePaper

हाड़ोरायडीह के जेइ व रांगा के रोसे को शो-कॉज

Updated at : 13 Nov 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
हाड़ोरायडीह के जेइ व रांगा के रोसे को शो-कॉज

प्रखंड विकास पदाधिकारी मो अजफर हसनैन ने हाड़ोरायडीह, रांगा और आमगाछी पंचायत भवनों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मो अजफर हसनैन ने हाड़ोरायडीह, रांगा और आमगाछी पंचायत भवनों का निरीक्षण किया. इस दौरान रांगा पंचायत के रोजगार सेवक और हाड़ोरायडीह पंचायत के जेइ बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये, जिससे मनरेगा अभिलेखों की जांच नहीं हो सकी. बीडीओ ने दोनों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया. उन्होंने तीनों पंचायतों में ज्ञान केंद्र को अव्यवस्थित पाया और 24 घंटे के भीतर सुधार करने का निर्देश दिया. आमगाछी पंचायत में मनरेगा अभिलेखों में कई त्रुटियां मिलीं. वहीं, फसल क्षतिपूर्ति शिविर में ग्रामीणों ने फसल पूरी तरह नष्ट होने की शिकायत की, जिस पर बीडीओ ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया. मौके पर बीपीओ संजीव प्रसाद, मुखिया लुगनी मुर्मू और रोजगार सेवक रंजीत मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola