हाइकोर्ट के सीनियर जज ने की फौजदारीनाथ की पूजा

Updated:
विज्ञापन
हाइकोर्ट के सीनियर जज ने की फौजदारीनाथ की पूजा

सीनियर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की. उनके मंदिर पुरोहित कुंदन पत्रलेख ने सहयोगी पंडा के साथ उन्हें षोडशोपचार विधि से पूजा करायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ झारखंड हाइकोर्ट के सीनियर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की. उनके मंदिर पुरोहित कुंदन पत्रलेख ने सहयोगी पंडा के साथ उन्हें षोडशोपचार विधि से पूजा करायी. मंदिर गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक कराया गया. मंदिर प्रांगण स्थित दस महाविद्या देवी की भी पूजा की. पंडितों ने मंदिर में वैदिक आरती करायी. पूजा के बाद वन विभाग परिसर में कुछ देर विश्राम किया. इसके बाद गंतव्य की और निकल गये. सुरक्षा बलों के घेरे के बीच उन्होंने पूजा की. मौके पर एडीजे प्रकाश झा, डालसा सचिव उत्तम सागर राणा, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट आदित्य पांडेय, देवघर रजिस्ट्रार प्रतीक कुमार, एसडीपीओ अमित कच्छप, सीओ संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक श्यामांनद मंडल, कोर्ट कर्मी अनिल कुमार राय, बालेंदु झा, प्रमेश गण, तेजनारायण पत्रलेख आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola