ePaper

प्रमुख :: बाइक सवार उचक्कों ने अधेड़ से की तीन लाख की छिनतई

Updated at : 19 Sep 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख :: बाइक सवार उचक्कों ने अधेड़ से की तीन लाख की छिनतई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार, सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन

गांधी मैदान के पास रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, दुमका नगर शहर के गांधी मैदान के पास से गुरुवार दोपहर बाइक सवार उचक्चों दिनदहाड़े अधेड़ व्यक्ति के हाथ से तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने सूचना नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार, सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे. घटना विस्तृत जानकारी ली. रसिकपुर ग्वालापाड़ा निवासी तपेश शर्मा ने बताया कि वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ ऑटो रिक्शा पर सवार होकर मारवाड़ी चौक के पास अवस्थित एसबीआइ बाजार ब्रांच तीन लाख रुपये निकासी करने गये थे, उस वक्त बाइक सवार दोनों युवक भी बैंक में मौजूद थे. रुपये की निकासी करने के बाद बैग में रुपये डालकर बाहर निकल गये. बैंक में काफी वक्त लगने के कारण तीनों गांधी मैदान के पास स्थित होटल में खाना खाने गये, उस वक्त एक युवक पास के टेबल में बैठकर खाना खा रहा था. खाना खाने के बाद सभी एक साथ होटल से बाहर निकले. तपेश अपने सहयोगी के साथ ऑटो रिक्शा में बैठने के लिए जा रहा था. उसी वक्त साथ खाना खाने वाला युवक करीब आया. हाथ में झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीन लिया. चंद कदमों की दूरी पर बाइक स्टार्ट कर बैठे अपने साथी के साथ बैठ कर फरार हो गया. दोनों युवक बिना हेलमेट के थे. पुलिस फरार बदमाशों का सुराग लगाने के लिए होटल और कंट्राेल रूम में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. तपेश ने बताया कि घर मरम्मत कराने के लिए बैंक खाते से रुपये की निकासी की थी. एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने बताया गांधी मैदान के पास से रुपयों की छिनतई हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. फोटो 19 डीयूएम 100 व 102 होटल में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालती पुलिस खाना खाने के बाद होटल में पानी पीते आरोपी युवक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola