शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव,तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
रानीश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
सावन की तीसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल.
रानीश्वर:सावन की सोमवारी पर शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और फूल लेकर शिवालयों में पहुंचने लगे. भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की.
जलाभिषेक को लेकर दिखा खास उत्साह
श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. सावन की प्रत्येक सोमवारी को शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष धार्मिक महत्व है. इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारे गूंजते रहे.
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
सोमवारी के अवसर पर कई शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये. श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









