तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ धाम जाने वाले डाकबम ध्यान दें! हंसडीहा में टोकन से ठहरने तक पूरी व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ धाम जाने वाले डाकबम ध्यान दें!

बाबा बासुकिनाथ धाम में तीसरी सोमवारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है. प्रशासन ने डाकबमों और कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं, जिसमें टोकन व्यवस्था और टेंट सिटी शामिल हैं. सुरक्षा और भक्ति संगीत का भी खास ध्यान रखा गया है.

विज्ञापन

दुमका से अनिल कुमार चौधरी की रिपोर्ट

दुमका: बाबा बासुकिनाथ धाम में तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर हंसडीहा में डाकबमों और कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गयी हैं. तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर हंसडीहा में प्रशासनिक टेंट सिटी तैयार की गयी है, जहां कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है. वहीं, मयूराक्षी कला मंच पर श्रद्धालुओं के लिए भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डाकबमों के लिए टोकन की व्यवस्था

बाबा बासुकिनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले डाकबमों के लिए प्रशासन की ओर से टोकन वितरण की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए प्रखंड कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. टोकन प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों से भी डाकबम और श्रद्धालु हंसडीहा पहुंच रहे हैं.

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. टेंट सिटी में कांवरियों के ठहरने समेत उनकी आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है.

भक्ति संगीत से गूंजा मयूराक्षी कला मंच

तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर मयूराक्षी कला मंच पर भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल का अनुभव कराया गया. बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए.

सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद

कांवरियों और डाकबमों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हंसडीहा में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गयी है. हंसडीहा चौक समेत प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है. प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे.

तीसरी सोमवारी को लेकर हंसडीहा में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola