हाइवा की चपेट में आने से बालक घायल, परिजनों ने किया जाम

Updated:
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से बालक घायल, परिजनों ने किया जाम

गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव के पास हुई घटना.

विज्ञापन

गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में जाम से फंसे रहे वाहन प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव के पास कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर बीजीआर कंपनी के पेट्रोलिंग कर्मी बैजनाथ राय ने बालक को अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया है. चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया है. बच्चे के सिर पर गहरी चोट आयी है. बालक की पहचान कुश्चिरा के फाइन हांसदा के पुत्र स्केल हांसदा के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालक महुआ चुनकर वापस घर लौट रहा था. सड़क पार करने के दौरान धक्का मार कर हाइवा चालक फरार हो गया. इसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे तथा सड़क पर बांस रखकर चक्का जाम कर दिया. देर रात तक वाहनों का जाम लगा था. आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है. दोपहर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच समझौता के बाद जाम हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola