अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार घायल, लोगों ने मुख्य मार्ग को किया जाम

दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर महादेवगढ़ की घटना
हंसडीहा. दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर चेकपोस्ट के कुछ दूरी पर महादेवगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान महादेवगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद मरांडी के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर हंसडीहा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सरैयाहाट पहुंचाया. जानकारी के अनुसार चांद मरांडी बनियारा हटिया से साइकिल पर सवार होकर अपने घर महादेवगढ़ जा रहा था. जैसे ही घर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहा अज्ञात वाहन की चपेट आने के साथ घायल हो कर गिर पड़ा. घायल को इलाज में ले जाने के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने पहुंच कर जाम करने वालों को समझा कर सड़क से हटाया. आवागमन बहाल कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










