महूबना में शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, आजसू कार्यकर्ताओं ने किया नमन
स्व निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते सचिन कुशवाहा. | Prabhat Khabar Network
दुमका के महूबना में अमर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष और झारखंड के अधिकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
दुमका: अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर रामगढ़ प्रखंड के महूबना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से भाग लिया. लोगों ने निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान लोगों ने निर्मल महतो के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए झारखंड की अस्मिता, अधिकार, जल-जंगल-जमीन एवं सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को नमन किया. कार्यकारी जिलाध्यक्ष दुमका सह जिला प्रभारी गोड्डा सचिन कुशवाहा ने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान झारखंड के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा.
उन्होंने झारखंड की पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष और समाजसेवा की प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने कहा कि निर्मल दा केवल इतिहास का एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता और संघर्ष की जीवंत प्रेरणा हैं.
उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुखिया सपन देहरी, कर्पूरी ठाकुर, अजय कुमार, बटेश्वर मंडल, राधानाथ मांझी, रिंकू शर्मा, सलटन कापरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










