आरडीडीइ ने बच्चों को बताया पुस्तकों का महत्व

Updated at : 29 Jan 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
आरडीडीइ ने बच्चों को बताया पुस्तकों का महत्व

आरडीडीइ ने बच्चों को बताया पुस्तकों का महत्व

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका राष्ट्रीय अविष्कार अभियान एवं नवाचार के तहत पुस्तक मेला का उद्घाटन संताल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा उप निदेशक गोपाल कृष्ण झा ने बुधवार को किया. झारखंड शिक्षा परियोजना जिला कार्यालय के प्रांगण में आयोजित इस एक दिवसीय पुस्तक मेला के उद्घाटन के दौरान डीएसइ आशीष कुमार हेम्ब्रम एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे. आरडीडीइ ने विस्तृत रूप से उपस्थित बच्चों को पुस्तकों के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तकें ज्ञान के प्रकाश का स्तंभ का कार्य करती हैं. उन्होंने कहा कि वाल्मिकी रामायण संसार की पहली पुस्तक है. उन्होंने ताम्रपत्र लेखन से वर्तमान लेखन प्रणाली की जानकारी दी. डीएसइ ने सभी बच्चों को पुस्तकें पढ़ने का सुझाव दिया. साथ ही पुस्तकों के लाभ की जानकारी बच्चों को दी. कार्यक्रम का विषय प्रवेश सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुन्दर मोदक ने किया. इस मेला में विभिन्न प्रकाशकों ने भाग लिया. इस अवसर पर जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र प्रबंधक ने सूरज पाण्डेय ने किया. मौके पर अमित कुमार, कुमारी रूद्राणी घोष, वन्दना भट्ट, सुबोल चन्द्र कपूर, अमर प्रकाश टुटी, रंजन दां, तारकनाथ एवं झारखण्ड शिक्षा परियोजना कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola