जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ पुनर्गठित, अशोक बने प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ पुनर्गठित, अशोक बने प्रखंड अध्यक्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हो गया. इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी सिमंत दास को सम्मानित अध्यक्ष चुना गया. जबकि अशोक कुमार गोराई को अध्यक्ष व सुनील कुमार को सचिव चयनित किया गया. वहीं दिवाकर सरकार, तुलिका टोपनो, स्टीना बेसरा, अनिमेष खां व जयदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष, शिखा गोराई, विद्युत कुमार दास, गीता कुमारी, राम सोहाग सिंह व तपन कुमार महतो को संयुक्त सचिव, विश्वजीत गोराई को कोषाध्यक्ष तथा मोनिका मुर्मू को कार्यालय सचिव तथा राजीव कुमार ठाकुर को मीडिया प्रभारी चयनित किया गया. संघर्ष कोष पार्षद के लिए सुभद्रा मंडल को अध्यक्ष व राजू साह को सचिव बनाया गया. तनुश्री चौधरी, जयंत गोराई, अरविंद गुप्ता, मिठुन दास व सीमा मंडल को उपाध्यक्ष तथा अरविंद सिंह, वेली राउत, प्रसेनजीत महतो, माधव नंदन प्रसाद व कृष्णा मंडल को संयुक्त सचिव बनाया गया. संघर्ष कोष पार्षद में विपदतारण भांडारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. प्रखंड कमेटी के चुनाव के लिए जिलास्तर से जिला सचिव कैलाश प्रसाद साह, जिला अध्यक्ष तपन कुमार ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, तथा राजीव नयन तिवारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नदियानंद मंडल भी उपस्थित थे. नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola